Advertisement
25 August 2021

'मर्दों के अकेले बाहर निकलने पर रोक लगे', जानें बेनजीर भुट्टो की बेटी ने क्यों की ये मांग

'मर्दों के अकेले बाहर निकलने पर रोक लगे', जानें बेनजीर भुट्टो की बेटी ने क्यों की ये मांग | FILE PHOTO

पाकिस्तान में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के खिलाफ जघन्य वारदात के कई मामले सामने आने के बाद प्रमुख हस्तियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सोशल मीडिया अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे सभी उन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग कर रहे। इस बीच पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने भी मर्दों के अकेले सार्वजनिक स्थलों पर निकलने पर बैन लगाने की मांग की है।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर बख्तावर भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कहा, एक और घटना जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। अथॉरिटीज से बख्तावर ने कहा, एक और पीड़ादायक अनुभव पुलिस द्वारा देखा गया, जो बैकअप के लिए कॉल करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हथियार के उपयोग करने की क्षमता के बावजूद मदद करने से इनकार कर दिया, मदद करने के लिए  उस पर भरोसा किया और उसकी बजाय उसने मिलीभगत की।"

बख्तावर भुट्टो ने आगे कहा, "अकेले मर्दों को सार्वजनिक स्थलों पर जाने पर रोक लगनी चाहिए। हमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए और ज्यादा महिलाओं की आवश्यकता है।"

Advertisement

हालांकि, बख्तावर की इस मांग पर कि सार्वजनिक स्थलों पर मर्दों पर बैन लगे, कई लोगों ने इस आपत्ति जताई है। इसके बाद अपने रूख पर कायम रहते हुए भुट्टो ने सफाई देते हुए ट्विटर पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती हिंसा और छेड़खानी की घटनाओं के चलते इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब पुरुषों के साथ कोई महिला होगी तो वह किसी महिला के साथ छेड़खानी करने से पहले 'दो बार' सोचेंगे।

बता दें कि भुट्टो पहले भी सार्वजनिक जगहों पर पुरुषों के प्रतिबंध की मांग कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले महिला पत्रकार सबीना आगा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कराची के मजार-ए-कायद में 'कुछ साल पहले' मीनार-ए-पाकिस्तान जैसी घटना का सामना किया था।

TAGS: Benazir Bhutto's daughter, Bakhtawar Bhutto Zardari, Pakistan, Men, banned
OUTLOOK 25 August, 2021
Advertisement