Advertisement
24 July 2017

राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज हज यात्रियों का पहला बैच रवाना किया

दरअसल, इस बार दिल्ली से कुल 16,400 हज यात्रियों ने हज पर जाने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें दिल्ली के 1700 यात्री शामिल होंगे। बाकी यात्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश से होंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हज कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महबूब अली केसर व दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की मौजूदगी में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पहली उड़ान को रवाना किया। पहले दिन कुल तीन विमानों ने उड़ान भरी, जिसमें तकरीबन 900 हज यात्री शामिल हैं।

हज यात्रा से पहले दिल्ली राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी ने बताया था कि यात्रियों के स्वागत के साथ ही जरूरी मदद के लिए कमेटी के लोग पूरी तरह तैयार हैं। तुर्कमान गेट स्थित हज कमेटी के दफ्तर हज मंजिल के साथ ही दरगाह फैज इलाही व रामलीला मैदान में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया था कि हज मंजिल में ही वीजा, हवाई टिकट, नोट एक्सचेंज और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक नियमित बसें भी हैं।

Advertisement

 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mukhtar Abbas Naqvi, flagged off, first batch, Haj pilgrims
OUTLOOK 24 July, 2017
Advertisement