Advertisement
29 December 2016

मोदी 31 को करेंगे राष्ट्र को संबोधित

google

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर की रात को देश को संबोधित किया था। अपने इसी संबोधन में मोदी ने नोटोबंदी के फैसले का ऐलान किया था। 8 नवंबर को मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को अमान्य घोषित करते हुए भारतीय मुद्रा बाजार में इसके चलन पर रोक लगा दी थी। 30 दिसंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट को बैंकों और डाकघरों में जमा करने का आखिरी दिन है। इसके ठीक अगले दिन मोदी देश को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ और घोषणाएं कर सकते हैं। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, नोटबंदी, संबोधन
OUTLOOK 29 December, 2016
Advertisement