Advertisement
02 November 2022

कम नहीं हो रहीं संजय राउत की मुश्किलें, 14 दिन के लिए और बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

मुंबई की एक विशेष अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि वह नौ नवंबर को निर्णय सुनाएगी। राउत को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनकी न्यायिक हिरासत नौ नवंबर तक बढ़ा दी।

धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश एम.जी देशपांडे ने कहा कि वह मामले में सह आरोपी प्रवीण राउत की जमानत याचिका पर भी नौ नवंबर को फैसला सुनाएंगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उपनगरीय गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताओं में कथित भूमिका के लिए इस साल जुलाई में राज्य सभा सदस्य संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में हैं। उन्होंने पिछले महीने जमानत मांगी थी, जिसका ईडी ने विरोध किया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Money laundering case, Mumbai PMLA Court, extends, judicial custody, Shiv Sena, Uddhav Thackeray, Sanjay Raut, 14 more days.
OUTLOOK 02 November, 2022
Advertisement