Advertisement
20 April 2017

मनी लॉन्ड्रिंगः ईडी के समक्ष पेश हुए वीरभद्र

मनी लॉन्ड्रिंगः ईडी के समक्ष पेश हुए वीरभद्र | google

एजेंसी ने इस मामले में सिंह के बयान रिकार्ड करने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में जब्त और बरामद किए गए कुछ दस्तावेजों को लेकर पूछताछ करने के लिए उन्हें समन भेजा था। मुख्यमंत्री ने गत सप्ताह एजेंसी को अपना जवाब भेजा था जिसमें उन्हें अभी तक उसके समक्ष पेश ना होने के कारण बताए थे और पेश होने के लिए एक नई तारीख मांगी जिसके बाद उन्हें आज पेश होने का समन जारी किया गया।

ईडी ने कल दिल्ली उच्च न्यायालय में ऐसा कोई भी आश्वासन देने से इनकार कर दिया था कि जब सिंह उसके समक्ष पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। सीबीआई ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के लिए सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था जिसके बाद ईडी ने यह समन जारी किए।

एजेंसी ने पहले भी सिंह को समन भेजा था लेकिन तब उन्होंने आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जताई थी। ईडी ने इस मामले में उनकी पत्नी प्रतिभा और बेटे विक्रमादित्य से भी पूछताछ की है। (एजेंसी)

TAGS: वीरभद्र, मनी लॉन्ड्रिंग, दिल्ली, ईडी, पेश, हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री
OUTLOOK 20 April, 2017
Advertisement