Advertisement
01 March 2018

मुंबई: 58 फुट की होलिका दहन में फूंका जाएगा 'नीरव मोदी' का पुतला

File Photo

मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी वजह है पीएनबी बैंक घोटाले के प्रमुख अभियुक्त नीरव मोदी। यहां के स्थानीय लोगों नें 58 फुट ऊंची होलिका बनाई है, जिस पर नीरव मोदी का पुतला लगाया गया है। होली की शाम इसका दहन कर दिया जाएगा। पुरानी चाल वालों के बीच बना विशालकाय पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

होलिका और नीरव मोदी का पुतला ‘श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव मंडल’ के सदस्य कार्तिक काड़े ने बनाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नीरव मोदी ने फ्रॉड करके 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। इससे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो रही है। इसलिए हमने होलिका में नीरव का पुतला लगाने का फैसला लिया। इसके जरिए हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि इस होली आओ, हम सब मिलकर भ्रष्टाचार का दहन करें।

माल्या का पुतला भी फूंक चुके हैं

Advertisement

कार्तिक काड़े ने बताया कि 10 सालों से मंडल की ओर से होलिका दहन किया जा रहा है। इसके लिए हर साल एक नई थीम तैयार करके हम उसके अनुरूप पुतला बनाते हैं। इसके पहले हम विजय माल्या का भी पुतला बनाकर फूंक चुके हैं।

58 फुट ऊंची होलिका में 30 फुट का पुतला

मंडल से जुड़े एक अन्य सदस्य ने दावा किया कि मुंबई में हम सबसे ऊंची होलिका तैयार करते रहे हैं। इस बार भी हमने ऐसा ही किया है। 58 फुट ऊंची इस होलिका में 30 फुट का पुतला है। हम मंडल के लोग ही इसे बनाते हैं।  

TAGS: Mumbai, Nirav Modi's effigy, to be burnt, as a part of 'Holika Dahan'
OUTLOOK 01 March, 2018
Advertisement