Advertisement
13 March 2021

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के चोटिल होने का मामला, फिर से ईसी को रिपोर्ट देंगे सीएस

FILE PHOTO

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी गंभीर रूप से चोटिल होने के मामले पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव (सीएस) अलपन बंद्योपाध्याय चुनाव आयोग को फिर से अपनी ताजी रिपोर्ट जल्द ही पेश कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव आज या कल तक आयोग के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे। रिपोर्ट के निष्कर्षों का चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक की ओर से आकलन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को घटना कैसे हुई और इसके पीछे किसका हाथ है, के बारे में शनिवार तक विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। इससे पूर्व पेश की गयी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गयी थी कि ममता बनर्जी के पैर में कार का दरवाजा खिसकने के कारण चोट लगी थी।

रिपोर्ट में सड़क पर भारी भीड़ जमा होने का जिक्र किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है कि सुश्री बनर्जी के बाएं पैर में दरवाजा की चपेट में कैसे आया। यह भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि कुछ लोगों ने ममता बनर्जी पर जानबूझकर दरवाजा बंद किया है या नहीं।

Advertisement

रिपोर्ट में कार के पास एक लोहे के पोल की मौजूदगी का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि पोल के कितना करीब कार का दरवाजा था। चुनाव आयोग के अधिकारी वर्तमान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे हैं।

OUTLOOK 13 March, 2021
Advertisement