Advertisement
30 November 2020

क्यों मनाई जाती है देव दीवाली, 15 लाख दीयों से जगमग हुई काशी

क्यों मनाई जाती है देव दीवाली, 15 लाख दीयों से जगमग हुई काशी

देव दीपावली बनारस के लिये एक खास दिन है और शहर में इस दिन घाट पर सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल काशी में देव दीपावली गंगा नदी के दोनों किनारों पर 15 लाख दीप जलाकर मनाया जा रहा है। 

यह देव दीपावली क्यू होती है। यह भी खास कहानी है। बताया जाता है कि इस दिन शिवजी ने अत्याचारी त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था और देवता काशी में उतरे थे। उस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा थी और देवताओं ने काशी में अनेकों दिए जलाकर दीवाली मनाई थी। यही कारण है कि हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा पर आज भी काशी में दीवाली मनाई जाती है और जो कि देव दीवाली कही जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दीपदान करने का विशेष महत्व है।

इन तस्वीरों में देखें जगमग काशी का नजारा

Advertisement

OUTLOOK 30 November, 2020
Advertisement