Advertisement
22 February 2020

राष्ट्रवाद और 'भारत माता की जय' नारे का हो रहा दुरुपयोग: मनमोहन सिंह

ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवाद और 'भारत माता की जय' नारे का दुरुपयोग हो रहा है। इसके जरिए आतंकवाद और भावना से ओतप्रोत एक ऐसे भारत का विचार पेश किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों नागरिकों की कोई जगह नहीं है।

दिल्ली में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर मनमोहन सिंह ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि नेहरू की वजह से ही भारत को एक जीवित लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हमारी गिनती शक्तिशाली देशों में होती है।

उन्होंने कहा कि मुझे  खुशी है कि यह पुस्तक पंडित नेहरू को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती है। इस पुस्तक का उद्देश्य पूरे विश्व के साथ-साथ विशेष रूप से भारत को यह दिखाना है कि गांधीवादी सिद्धांतों पर बने पंडित नेहरू और भारत के विचार, अतीत और वर्तमान को साम्प्रदायिक कलह से मुक्त करने का एकमात्र तरीका है।

Advertisement

'लोकतंत्र को नए भारत के अनुरूप ढाला'

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू ने देश को उस समय आगे बढ़ाया था जब हमने लोकतंत्र को अपनाया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री, जिन्हें भारतीय विरासत पर बेहद गर्व था, लोकतंत्र को अपनाया और इसे नए भारत के अनुरूप ढाला। एक अनोखे तरीके और बहुभाषायी के तौर पर नेहरू ने आधुनिक भारत के लिए विश्विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक संस्थानों की आधारशिला रखी, लेकिन नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत वैसा कभी नहीं बन पाया, जैसा आज नजर आता है।

'गलत बातों को इतिहास नकार देगा'

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, ऐसे लोगों का एक समूह, जिनके पास इतिहास पढ़ने के लिए या तो धैर्य नहीं है या वे अपने पूर्वाग्रहों को जानबूझकर ग्रसित रखना चाहते हैं। ये लोग नेहरू की छवि गलत रूप से दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मुझे भरोसा है, इतिहास में झूठ को नकारने  और हर चीज सही परिप्रेक्ष्य में रखने की क्षमता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nationalism, Bharat, Mata, Ki, Jai, being, misused, construct, militant, idea, India, Manmohan
OUTLOOK 22 February, 2020
Advertisement