Advertisement
21 June 2018

स्वदेशी जागरण मंच की मांग, भारतीय मूल्यों में विश्वास करने वाला बने मुख्य आर्थिक सलाहकार

file photo

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि देश का अगला मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीइए) ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो भारतीय मूल्यों के साथ देश के किसानों, मजदूरों और उद्यमियों में विश्वास रखता हो। मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा ट्वीट कर कहा कि अगला सीइए अध्ययन अवकाश वाला नहीं होना चाहिए। महाजन का यह बयान अरविंद सुब्रमण्यन के निजी कारणों से पद छोड़ने और अमेरिका जाने के फैसले के बाद आया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुब्रमण्यन को देश की पर्याप्त समझ नहीं थी और उन्होंने किसानों की अनदेखी की। वह केवल एफडीआइ पर ही केंद्रित रहे। उन्होंने हमारी अर्थव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण पहलू कृषि और किसान की अनदेखी की।

महाजन ने कहा कि नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की तरह ही वह वॉशिंगटन सहमति की भाषा भी बोल रहे थे। उनका एजेंडा और उद्देश्य स्पष्ट नहीं था। हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसका भारतीय संस्कृति, हमारे मूल्यों और हमारे लोगों में विश्वास हो. सरकार को इस तरह के एक व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए।

Advertisement

गौरतलब है कि सुब्रमण्यन को 16 अक्टूबर, 2014 में वित्त मंत्रालय में तीन साल के लिए सीइए नियुक्त किया गया था। 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Swadeshi Jagaran Manch, rss, chief economic consultant, Arvind Subramanian, ashwani mahajan
OUTLOOK 21 June, 2018
Advertisement