Advertisement
19 January 2023

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

प्रतिकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरूवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में एक बच्ची घायल हुई है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nine people killed, truck-van collision, Mumbai-Goa highway, Maharashtra
OUTLOOK 19 January, 2023
Advertisement