Advertisement
24 February 2018

बिहार: अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूली बच्चों को रौंदा, नौ की मौत, 20 घायल

ANI

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल की बिल्डिंग में घुसकर बच्चों को रौंद दिया, जिससे नौ बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। घायल बच्चों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है। हादसे के बाद बिहार सरकार ने मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने का एलान किया है। 

Advertisement

एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक ने पहले ही किसी को ठोकर मार दी थी और गाड़ी की रफ्तार तेज कर वो भाग रहा था जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बोलेरो के नंबर के आधार पर उसके मालिक का भी पता किया जा रहा है कि गाड़ी किसकी है और कौन चला रहा था? जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है अगर आवश्यकता पड़ी तो घायलों को बाहर बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगा।

TAGS: Nine students dead, 24 injured, bolero, Bihar, Muzaffarpur
OUTLOOK 24 February, 2018
Advertisement