Advertisement
30 December 2017

निर्भया की मां का आरोप : निर्भया फंड का उपयोग महिला सशक्तीकरण पर नहीं हो रहा

File Photo

देश को झकझोर के रख देने वाले दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता की मां ने निर्भया फंड के उपयोग को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस फंड की धनराशि का उपयोग महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण पर नहीं हो रहा है ।

निर्भया की पांचवी पुण्य तिथि के मौके पर मेडवरा कला में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि सरकार निर्भया फंड की धनराशि का गलत उपयोग कर रही है। इस फंड का उपयोग महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के कार्य के लिए किया जाना चाहियए, लेकिन इस फंड की धनराशि को दूसरे कार्यों सड़क निर्माण, कैमरा लगवाने आदि पर खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस धनराशि का उपयोग अस्पताल व विद्यालय निर्माण पर करना चाहिए। निर्भया की मां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दुखी नजर आई। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो माह से योगी जी से मिलने के लिए समय देने का अनुरोध कर रही हैं, लेकिन उनको समय नहीं मिल पा रहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 30 December, 2017
Advertisement