Advertisement
06 August 2020

सादिया देहलवी का निधन, 63 की उम्र में ली आखिरी सांस

सादिया देहलवी का निधन, 63 की उम्र में ली आखिरी सांस | पीटीआइ

मशहूर लेखिका एवं कार्यकर्ता सादिया देहलवी का गुरुवार को निधन हो गया है। 63 साल की उम्र में सादिया देहलवी ने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। सादिया देहलवी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हाल ही में उनको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।

इतिहासकार इरफान हबीब ने सादिया के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली की जानी-मानी सांस्कृतिक शख्सियत, डियर फ्रेंड और अद्भुत इंसान सदिया देहलवी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले’।

बता दें कि सादिया ने 2017 में दिल्ली के इतिहास पर एक किताब जैस्मिन एंड जिन्स: यादें और रेसिपी की मेरी दिल्ली लिखी थी।  सादिया सिर्फ एक लेखक ही नहीं बल्कि एक्टिविस्ट, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर व अभिनेत्री भी थीं। सादिया ने टीवी शो 'जिंदगी कितनी खूबसूरत है' और 'अम्मा एंड फैमिली' में अभिनय भी किया था। बता दें कि सादिया ने अम्मा एंड फैमिली (1995) में एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था और साथ ही इसकी स्क्रिप्टिंग भी की थी।  

Advertisement

 

गौरतलब है कि सादिया ने दो शादियां की थीं। पहली शादी 1990 में रेजा परवेज से हुई थी। जिसके उनको एक बेटा अरमान भी है। हालांकि ये शादी 12 साल बाद टूट गई। इसके बाद सादिया ने सैय्यद करामत अली से शादी की थी।

TAGS: Noted Writer, Activist, Sadia Dehlvi, Dies, At 63, सादिया देहलवी, निधन, 63 की उम्र, आखिरी सांस
OUTLOOK 06 August, 2020
Advertisement