Advertisement
02 September 2024

अब मैं स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं, झारखंड चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा: चंपई सोरेन

file photo

झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को कहा कि लोगों से मिले भारी समर्थन से वह "स्वतंत्र और उत्साहित" महसूस कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए चंपई का दिन में पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सोरेन ने कहा, "मैं अब स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं और आपका प्यार और स्नेह पाकर उत्साहित हूं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा कि कोल्हान क्षेत्र में 'कमल' (भाजपा का पार्टी चिह्न) खिले।" कोल्हान में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं।

चंपई ने कहा, "हम सब मिलकर झारखंड का सर्वांगीण विकास करेंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

इससे पहले, भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले में अपने पैतृक गांव झिलिंगोरा के पहले दौरे पर उनके साथ मोटरसाइकिल और कारों पर सवार सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 02 September, 2024
Advertisement