Advertisement
20 July 2025

ओडिशा: बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की को आज एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा

पुरी के बलंगा में बदमाशों द्वारा कथित तौर पर आग लगा दी गई 15 वर्षीय लड़की को एम्स भुवनेश्वर से बाहर लाया गया और रविवार को आगे के इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया।

एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) आशुतोष बिस्वास ने कहा कि लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से स्थानांतरित किया जाएगा।

बिस्वास ने एएनआई को बताया, "उनकी हालत स्थिर है। मरीज को स्थानांतरित करना सुरक्षित है। उन्हें एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से स्थानांतरित किया जाएगा। मरीज वहां जाएगी। इसकी सूचना पहले ही एम्स दिल्ली को दे दी गई है।"

Advertisement

इससे पहले, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार पुरी में बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई नाबालिग लड़की को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए एयरलिफ्ट करके दिल्ली के एम्स ले जाएगी। पीड़िता 70 प्रतिशत जली हुई अवस्था में फिलहाल एम्स भुवनेश्वर में इलाज करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा "हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार ज़रूरत पड़ने पर उसे उन्नत उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाने के लिए तैयार है। हालाँकि पीड़िता 70% तक जल चुकी है, फिर भी वह बोलने में सक्षम है। मैंने अस्पताल के निदेशक से बात की है....डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।उन्होंने कहा, "जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसे पकड़ा जाएगा। इस घटना के कारणों का पता लगाने और यह पता लगाने के लिए जाँच चल रही है कि इसमें कोई साज़िश तो नहीं थी। सरकार क़ानून के तहत कड़ी सज़ा सुनिश्चित करेगी।"

इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं अब लगभग रोजाना सामने आ रही हैं।

यह घटना पुरी के नीमापाड़ा ब्लॉक के बलंदा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई।यह घटना बालासोर के एफएम (ऑटो) कॉलेज में एक छात्रा के आत्मदाह मामले के कुछ दिनों बाद प्रकाश में आई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Odisha, 15-yr-old girl set on fire, AIIMS Delhi
OUTLOOK 20 July, 2025
Advertisement