Advertisement
20 June 2018

हॉकी आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल नहीं, अोडिशा के सीएम ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

File Photo

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को भारत को आधिकारिक तौर पर ‘राष्ट्रीय खेल’ के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया। उन्होंने हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में नोटिफाई करने का अनुरोध किया है।

हॉकी को अनाधिकृत रूप से भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला है और ओडिशा नवंबर में हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

पटनायक ने हॉकी को आधिकारिक दर्जा देने के लिए मोदी से आग्रह किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘जैसा कि आप जानते हो अगला विश्व कप इस साल नवंबर में ओड़िशा में खेला जाएगा। तैयारियों की समीक्षा लेने के बाद मैं इस बात से हैरान रह गया कि जो खेल हॉकी राष्ट्रीय खेल के रूप में लोकप्रिय है वो हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में अधिकृत ही नहीं है। ’’

Advertisement

पटनायक ने कहा, ‘इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्रशंसकों से सहमत होगे कि हाकी हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता का हकदार है। यह हमारे हाकी के उन महान खिलाड़ियों के लिये श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया।‘ हॉकी ने देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिए हैं।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Odisha, naveen patnaik, pm modi, hockey, national game
OUTLOOK 20 June, 2018
Advertisement