Advertisement
14 September 2022

हिन्दी दिवस : हिंदी के कुछ शब्द जो अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिस्सा हैं

भारत के नागरिक 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्दी भाषी जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी भाषा एक सरल और समृद्ध भाषा है और यही इसके जनप्रिय होने का कारण है। 

 

हिन्दी भाषा में इस्तेमाल होने वाले बोलचाल के ऐसे कई शब्द हैं, जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। डालते हैं इन्हीं शब्दों पर एक नजर।

Advertisement

 

 

जुगाड़

 

किसी भी कार्य को सरल, आसान बनाकर वैकल्पिक ढंग से करने के लिए जो शब्द प्रयोग में किया जाता है, उसे "जुगाड़" कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि भारतीय हर मुश्किल को हल करने के लिए एक मुख्यधारा का तरीका रखते हैं और एक जुगाड़ का। जुगाड़ से बड़ी से बड़ी मुश्किल चंद मिनटों में दूर हो जाती है। 

 

 

दादागिरी

 

महात्मा गांधी के इस देश में दादागिरी बड़ा प्रचलित शब्द है। जब कोई साधरण सा व्यक्ति बेखौफ होकर अपनी ताकत का कमजोर लोगों पर गलत इस्तेमाल करने लगता है तो कहा जाता है कि वह "दादागिरी" पर उतर आया है। 

 

 

जंगल

 

हिन्दी और अंग्रेजी का लोकप्रिय शब्द है जंगल। यह दोनो भाषाओं में खूब इस्तेमाल होता है। जंगल का प्रयोग घने वन क्षेत्र के लिए किया जाता है। जंगल शब्द संस्कृत से जन्म लेकर हिंदी के माध्यम से अंग्रेजी तक पहुंचा है। 

 

 

चक्का जाम 

 

चक्का जाम भारतीय जनता के लिए लोकप्रिय शब्द है। अपनी जरूरी मांगों को लेकर जब भी भारतीय समाज के लोग आंदोलन करते हैं तो चक्का जाम, उसमें अभिन्न अंग होता है। जब अपनी मांगों को मनवाने के लिए, जनता द्वारा बलपूर्वक सड़क यातायात को बाधित किया है, उस स्थिति को चक्का जाम कहा जाता है। 

 

 

टाइमपास  

 

अधिकतर लोग सोचते हैं कि टाइमपास अंग्रेजी भाषा का शब्द है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह शब्द हिंदी भाषा से निकलकर अंग्रेजी भाषा में पहुंचा है। जब समय और ऊर्जा को किसी उद्देश्य विहीन कार्य में खर्च किया जाता तो, टाइमपास कहा जाता है। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hindi diwas, Hindi diwas 2022, Oxford dictionary, Hindi words in Oxford dictionary, Hindi words that are now English
OUTLOOK 14 September, 2022
Advertisement