Advertisement
13 January 2018

मुंबई: ONGC कर्मचारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, एक शव बरामद

Symbolic Image

मुंबई तट से करीब 30 नॉटिकल मील की दूरी पर अरब सागर में ONGC कर्मचारियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हेलीकॉप्टर ‘पवनहंस’ कंपनी का था। इस हेलीकॉप्टर पर 7 लोग सवार थे और वह कंपनी के नॉर्थ फील्ड की ओर जा रहा था। कोस्ट गार्ड हेलीकॉप्टर का कुछ मलबा बरामद कर लिया है। एएनआई के मुताबिक, एक शव बरामद किया गया है।

नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान में दो आईएसवी और कोस्ट गार्ड की तीन यूनिट में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने जुहू से सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी।हेलिकॉप्टर को 10 बजकर 58 मिनट पर लैंड करना था। सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजकर 30 पर एटीसी और हेलिकॉप्टर के बीच संपर्क टूट गया। हेलिकॉप्टर पर सवार 7 में से 5 लोग ओएनजीसी के कर्मचारी और दो पायलट थे। ये कर्मचारी काम पर जा रहे थे।

इस बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने हादसे के संबंध में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से बात की है ताकि बचाव अभियान को तेज किया जा सके।

Advertisement

बता दें, समुद्र में ओएनजीसी के ऑयल फील्ड तक कर्मचारियों को ले जाए जाने के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। साल 2003 में भी एक हेलिकॉप्टर अरब सागर में हादसे का शिकार हो गया था। इसमें ओएनजीसी के 23 कर्मचारी मारे गए थे। ऑयल फील्ड में ओएनजीसी ने अपने सैंकड़ों कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। उन्हें ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pawanhans helicoptor, ongc, mumbai, juhu
OUTLOOK 13 January, 2018
Advertisement