Advertisement
12 December 2020

सौ साल के हुए कर्नल पृथ्वीपाल सिंह, अकेले अधिकारी, जिन्होंने तीनों सेनाओं में किया काम

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने तीनों सेनाओं में दी अपनी सेवाएं, सौ साल के हुए

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल ने 100 साल के हो गए हैं और वह एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। कर्नल पृथ्वीपाल दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने के साथ-साथ 1965 के भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा ले चुके हैं।  उनका आज भी पूरा जज्बा कायम है।

कर्नल पृथ्वीपाल सिंह ने रॉयल इंडियन एयर फोर्स में पायलट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भारतीय नौसेना में सेवा दी और फिर 1965 के युद्ध में भारतीय सेना के साथ एक गनर अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। जब कर्नल पृथ्वीपाल सेवानिवृत्त हुए, तो वह मणिपुर में असम राइफल्स के साथ एक सेक्टर कमांडर के रूप में सेवा कर रहे थे।

देश भर के लोगों ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से गिल के बारे में यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया में उनकी जवानी की एक फोटो और मौजूदा समय की एक फोटो साझा की है।

Advertisement

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कर्नल (रिटा.) पृथीपाल सिंह गिल को उनके सौवें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। कैप्टन ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, कर्नल (रिटा.) पृथीपाल सिंह गिल आज 100 वर्ष के हो गए हैं। उन्हेंं तीनों सशस्त्र बलों में सेवा करने का अनूठा गौरव प्राप्त है। कैप्टन ने कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य व  दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वह सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

पश्चिमी सेना के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने ट्वीट में कर्नल गिल के असाधारण करियर और उनकी पोस्टिंग के बारे में जानकारी दी। उनके ट्वीट में लिखा था, "कर्नल पृथ्वीपाल सिंह गिल (परिवार की सहमति के बिना) रॉयल इंडियन एयर फोर्स में शामिल हो गए और उन्हें कराची में पायलट अधिकारी के रूप में तैनात किया गया, जो हावर्ड विमान उड़ा रहे थे।

OUTLOOK 12 December, 2020
Advertisement