Advertisement
12 January 2018

दिल्ली मेट्रो: महिला कोच में चढ़ने पर 9 हजार से ज्यादा पुरुषों का कटा चलान

File Photo

राजधानी दिल्ली में आमतौर पर घर से ऑफिस जाने और ऑफिस से घर जाने के लिए लोग ज्यादातर मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। मेट्रो न छूट जाए इसके लिए कई बार जल्दीबाजी में पुरुष यात्री महिलाओं के आरक्षित कोच में भी चढ़ जाते हैं। ऐसे में मेट्रो ने नियम और कानून का उलंघन करने वाले यात्रियों से मोटी रकम वसूली है। ये रकम जुर्माने के तौर पर ली गई है।

दिल्ली मेट्रो के महिला डिब्बे में यात्रा करने पर 9 हजार से ज्यादा पुरुषों का चालान काटा गया है। पुलिस ने बताया कि ये चालान राष्ट्रीय राजधानी में 153 मेट्रो स्टेशनों पर काटे गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में रोजाना करीब 27 लाख लोग सफर करते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों मेट्रो किराए में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद रोज यात्रा करने वालों कि संख्या में थोड़ी कमी देखी गई है, लेकिन अब भी तकरीबन 24 लाख लोग रोज दिल्ली मैट्रो का सफर करते हैं।

Advertisement

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिला डिब्बों में यात्रा करने वाले 9003 लोगों का चालान काटा गया और दिल्ली मेट्रो में नशे की हालत में यात्रा करने पर 2,399 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया। मेट्रो पुलिस के लिए मेट्रो स्टेशन परिसर में आठ नए पुलिस स्टेशनों का भी निर्माण किया गया है। ये हैं ओखला विहार मेट्रो, घिटोरनी मेट्रो, नांगलोई मेट्रो, राजीव चौक मेट्रो, नेहरू प्लेस मेट्रो, प्रगति मैदान मेट्रो, आजादपुर मेट्रो और नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो हैं।

 

 

 

TAGS: Over 9K, men challaned, travelling, Delhi Metro, ladies coach
OUTLOOK 12 January, 2018
Advertisement