Advertisement
03 February 2018

बारामूला में पकड़े गए पाक प्रशिक्षित दो आतंकी

google

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान के प्रशिक्षण हासिल किए दो आतंकवादी गिरफ्तार कि गए हैं। बारामूला पुलिस के अनुसार ये दोनों पाकिस्तान की वैध वीजा पर वहां गए थे और घाटी में आतंकी गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रशिक्षण हासिल किया था।


पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया था। जहां इन्हें प्रशिक्षण दिया गया था उस कैंप में काफी पाकिस्तानी लड़के भी थे। इनमें से अधिकांश बलूचिस्तान के थे और कई की उम्र दस साल से भी कम थी।

Advertisement


जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्यायोग से वीजा दिया गया था। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ साल में पुलिस ने ऐसे कई मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है जो युवा लड़कों को प्रशिक्षित करने और आतंकवादी बनने के लिए पाकिस्तान भेजते रहे हैं।


TAGS: Pakistan, trained, terrorists, caught, Baramulla
OUTLOOK 03 February, 2018
Advertisement