Advertisement
25 November 2016

भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री | PIB

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हमलों के बाद सीमा के उस पार हड़कंप मचा हुआ है और वे अभी तक संभल नहीं पाए हैं। पाकिस्तानी जनता का नाम लेते हुए मोदी ने कहा,  पेशावर में स्कूली बच्चों के मारे जाने के बाद 125 करोड़ भारतीयों की आंखें गीली थीं। हर भारतीय ने पाकिस्तानी का दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनता को अपने शासकों से कहना चाहिए कि किसी देश से लड़ने के बजाय लड़ाई काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ होनी चाहिए। मोदी ने कहा,  भारत के खिलाफ लड़कर वे (पाकिस्तान) खुद का नुकसान कर रहे हैं और मासूमों को मार रहे हैं।

मोदी ने कहा,  पाकिस्तानी जनता भी गरीबी से छुटकारा चाहती है। राजनीतिक फायदे के लिए यह माहौल उनके द्वारा बनाया गया है। मोदी बठिंडा में एम्स संस्थान की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

भाषा 

TAGS: Prime Minister, Narendra Modi, Pakistan, surgical strikes, India
OUTLOOK 25 November, 2016
Advertisement