Advertisement
20 October 2016

पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गूगल - प्रतीकात्मक फोटो

प्रवक्ता ने बताया कि रातभर भारी गोलाबारी होती रही और यह तड़के साढ़े तीन बजे बंद हो गयी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में कल शाम साढ़े चार बजे से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वचालित हथियारों और 82 एमएम के मोटार्र बमों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

भाषा

TAGS: भारत, पाकिस्तान, संघर्ष विराम, india, violates, ceasefire
OUTLOOK 20 October, 2016
Advertisement