Advertisement
25 October 2022

भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण, कई शहरों में देखा गया साल का अंतिम ग्रहण

ANI

मंगलवार को आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होने के बाद जैसे ही चंद्रमा ने सौर डिस्क को ढंकना शुरू किया, खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों ने अपनी निगाहें सूर्य की ओर कर लीं। देश के कई हिस्सों में साल का आखिऱी आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। दिल्ली में शाम 4:29 बजे सूर्यग्रहण शुरू हुआ। 27 साल बाद दिवाली के अगले दिन यह आंशिक सूर्य ग्रहण लगा है।

अधिकारियों ने कहा, "अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है और जब तीनों वस्तुएं संरेखित होती हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होगा जब चंद्र डिस्क आंशिक रूप से सौर डिस्क को कवर करती है।

मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है तथा खाने पीने की वस्तुएं अपवित्र हो जाती है।. इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देते हैं0। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से चीजें पवित्र बनी रहती है, साथ ही ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न पड़े।

OUTLOOK 25 October, 2022
Advertisement