Advertisement
04 October 2022

पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को आज भी नहीं मिली राहत, 10 अक्टूबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

ट्विटर/एएनआई

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को आज भी राहत नहीं मिल पाई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। अब 10 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितता के संबंध में राउत को एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। अब राउत की रिमांड और जमानत दोनों को एक साथ मर्ज कर दिया गया है।

ईडी ने इस मामले में पिछले महीने एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें संजय राउत को मामले में आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। इसमें राउत का नाम मनी लॉड्रिंग के एक मामले में आरोपी के रूप में लिया गया है। राउत ने जमानत के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों की विशेष अदालत का रुख किया था।

TAGS: Patra Chawl land scam case, Shiv Sena MP Sanjay Raut, judicial custody, extended till October 10.
OUTLOOK 04 October, 2022
Advertisement