Advertisement
10 August 2020

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडमान में ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का किया उद्घाटन

FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस संबंध में कहा, आज की तारीख अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के लिए खास दिन है। इस केबल के लगने के बाद यहां हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी होगी। 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही 30 दिसंबर 2018 को परियाजना का शिलान्यास किया था

वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गहरे समुद्र की तलहटी में बिछाई गई करीब 2,300 किलोमीटर लंबी यह केबल पोर्ट ब्लेयर के साथ ही क्षेत्र के अन्य द्वीपों, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी इस ब्राडबैंड सुविधा से जोड़ेगा।

Advertisement

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था, 'आज, 10 अगस्त अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की मेरी बहनों और भाइयों के लिए एक विशेष दिन है। आज सुबह 10:30 बजे, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का उद्घाटन किया जाएगा।'

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन सुनिश्चित करता है: हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी। तेज और विश्वसनीय मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाएं। स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा। ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन और टेली-शिक्षा का वितरण।'

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पीएम नरेंद्र मोदी, अंडमान, ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा, उद्घाटन, PM Modi, Inaugurates, First Ever, Optical Fibre Cable Project, Andaman And Nicobar, Islands
OUTLOOK 10 August, 2020
Advertisement