Advertisement
08 February 2018

त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी, अापको 'माणिक' नहीं 'हीरा' चाहिए

ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। मोदी ने आज त्रिपुरा के सोनामुरा में रैली को संबोधित किया।  

यहां उन्होंने स्थानीय भाषा में चल रहे भाजपा के नारे 'चलो पलटाई' (चलो बदलाव करें) को दोहराया।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की सरकार ने उन लोगों के बीच डर का माहौल बनाया है, जो उसका विरोध करते हैं।

Advertisement

मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'माणिक नहीं चाहिए। माणिक से मुक्ति ले लो। अब आपको हीरा (HIRA) चाहिए।' हीरा का मतलब उन्होंने बताया, H- हाईवे, I- आई वे (डिजिटल कनेक्टिविटी), R- रोडवे, A- एयरवे

मोदी ने कहा कि रोज वैली स्कैम ने त्रिपुरा के गरीबों को बर्बाद कर दिया।

पीएम ने कहा- हम त्रिपुरा के लिए तीन T पर फोकस कर रहे हैं- ट्रेड, टूरिज्म, ट्रेनिंग (युवाओं के लिए) ताकि उन्हें चमकने का अवसर मिले।

बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होने हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pm, narendra modi, tripura, manik sarkar, modi rally
OUTLOOK 08 February, 2018
Advertisement