Advertisement
23 September 2022

पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, आज नई सोच-नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था भी है और निरंतर अपने परिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, मैं देश के सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है। बीते वर्षों में गिर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले म.प्र. में चीता की घर वापसी से एक नया उत्साह लौटा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब भारत अगले 25 साल के लिए नए लक्ष्य तय कर रहा है। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में भी मदद  मिलेगी और भारत का विकास भी उतनी ही तेज गति से होगा।

उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को दिखाया है कि रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में हमारी गति और हमारा पैमाने को शायद ही कोई छू सकता है। बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Narendra Modi, environment ministers, India, New approach, National Conference of Environment Ministers
OUTLOOK 23 September, 2022
Advertisement