Advertisement
23 February 2018

भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है दुनियाः पीएम

File Photo

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर कल तक जो  उंगली उठाते थे आज वही भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं।

दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट में  पीएम ने कहा, 'उनकी सरकार अगले कुछ महीनों में चार साल पूरे करने जा रही है। लोग वही हैं, देश वही है, अधिकारी भी वही हैं, हां एक बदलाव नजर आ रहा है। देश के आर्थिक और सामाजिक कंटेंट में बदलाव आ रहा है और इसी कंटेट में न्यू इंडिया की नींव रखी हुई है।'

उन्होंने कहा कि चार साल पहले दुनिया हम पर हंसती थी और कहती थी कि भारत खुद तेा डूबेगा ही, हमें भी ले डूबेगा लेकिन आज वही दुनिया भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। पिछले कुछ साल में भारत ने अपने साथ पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

Advertisement


पीएम ने कहा कि भारत का विकास पूरे विश्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।  विश्व जीडीपी में अगर हम देखें तो बड़े रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं।  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  के आंकड़ों के अनुसार 2013 के अंत में भारत का विश्व की जीडीपी में योगदान 2.4 फीसदी था, चार साल में यह बढ़कर 3.1 फीसदी हो गया। लगभग हर एजेंसी भारत की रेटिंग बढ़ा रही है।

TAGS: GBS, summit, PM, नरेंद्र मोदी, ग्लोबल बिजनेस समिट
OUTLOOK 23 February, 2018
Advertisement