Advertisement
28 September 2020

भगत सिंह की जयंती: पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पीटीआइ

देशभर में आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती मनाई जा रही है। पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जयंती के एक दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में भगत सिंह को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 28 सितंबर को हम वीर भगत सिंह की जयंती मनाएंगे।  मैं सभी देशवासियों के साथ वीरता की प्रतिमूर्ति शहीद वीर भगत सिंह को नमन करता हूं। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ऐसी हुकूमत, जिसका दुनिया पर शासन था, लेकिन एक 23 साल के युवक से यह हुकूमत भयभीत हो गयी थी'।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने भगत सिंह वीरता के साथ विद्वता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,'भगत सिंह और उनके साथियों ने अपने जीवन की परवाह किया बिने ऐसे कार्यों को अंजाम तक पहुचाया, जिसका देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Advertisement

वहीं, आज प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी क्रांतिकारी भगत सिंह को याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा,'अमर क्रांतिकारी, सरदार भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए उन्होंने अपनी जवानी और ज़िंदगानी दोनों देश के नाम कर दी। इस देश की आने वाली पीढ़ियां उनके साहस, त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भगत सिंह की जयंती, आज, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, श्रद्धांजलि, PM Narendra Modi, Pays Tribute, Bhagat Singh, Birth Anniversary
OUTLOOK 28 September, 2020
Advertisement