Advertisement
03 March 2018

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

File Photo

मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने पीएनबी फ्रॉड के मामले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएनबी का 1322 करोड़ रुपये का एक और फ्रॉड पकड़ा था। ईडी ने कोर्ट में अपील कर नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी। पीएनबी का फ्रॉड 12622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Advertisement

ईडी की तरफ से वकील हितेन वेनेगांवकर ने कोर्ट को बताया कि 15 फरवरी को नीरव मोदी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। तब से लेकर अब तक उसे जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तीन समन जारी किए जा चुके हैं। यह समन 15, 17 और 22 फरवरी को जारी कर हाजिर होने को कहा गया था। यह समन पते पर भेजे जाने के अलावा ई-मेल से भी भेजे गए थे। फिर भी नीरव मोदी पेश नहीं हुआ इसलिए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की जरूरत है। पिछले सोमवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांडिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गठित कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी की अपील पर छह देशों को लेटर रोगेटरी (एलआर) जारी किया ताकि इन देशों में नीरव मोदी के कारोबार और संपत्तियों की पड़ताल की जा सके।

TAGS: PMLA court, NBW, PNB, nirav, mehul, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, गैर जमानती
OUTLOOK 03 March, 2018
Advertisement