Advertisement
03 December 2016

शायर एवं पूर्व सांसद बेकल उत्साही नहीं रहे

शायर एवं पूर्व सांसद बेकल उत्साही नहीं रहे | google

उन्होंने बताया कि आईसीयू में चिकित्सा के दौरान आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। बेकल उत्साही का जन्म एक जून 1924 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के उतरौला के रहने वाले उत्साही का असली नाम शफी खान था। गुलामी के वक्त अपने गीतों की वजह से उत्साही को कई बार जेल भी जाना पड़ा. उत्साही को कांग्रेस की ओर से 1986 में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था।

उन्होंने 1952 में विजय बिगुल कौमी गीत और 1953 में बेकल रसिया लिखी। उत्साही ने गोंडा हलचल प्रेस, नगमा व तरन्नुम, निशात-ए-जिंदगी, नूरे यजदां, लहके बगिया महके गीत, पुरवईयां, कोमल मुखड़े बेकल गीत, अपनी धरती चांद का दर्पण जैसी कई किताबें भी लिखीं। (एजेंसी)

TAGS: बेकल उत्साही, शायर, निधन, सांसद
OUTLOOK 03 December, 2016
Advertisement