Advertisement
05 April 2018

मां की लाश फ्रीजर में रख पेंशन पाता रहा बेटा, अंगूठे के निशान से निकाले रुपए

सांकेतिक तस्वीर (बाएं), मौके पर पुलिस (दाएं- एएनआई)

पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां राजधानी कोलकाता के बेहाला में पुलिस ने करीब दो साल से फ्रिज में रखा एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बेटे और पिता को हिरासत में लिया है।

एएनआई के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि मृतक के बेटे ने मां की पेंशन पाने के लिए शव इतने सालों तक फ्रिज में रखा था। इसके लिए वह हर महीने अंगूठे के निशान लेता था। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी थीं, जिन्हें हर महीना 50,000 रुपए पेंशन मिलती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुब्रत मजूमदार हर महीने मां को मिल रही पेंशन बैंक से निकालता था। महिला की मौत के दो साल बाद तक ऐसा चलता रहा। वहीं, पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने दिनों तक शव को कैसे सुरक्षित रखा गया। दूसरी तरफ, मृतक महिला के पिता ने स्वीकार किया है कि बेटी का शव घर में रखे होने की उन्हें जानकारी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Police, Behala, Kolkata, west bengal, refrigerator, dead body, aadhaar
OUTLOOK 05 April, 2018
Advertisement