Advertisement
17 January 2018

हार्दिक बोले, भाजपा राज में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तोगड़िया

हार्दिक बोले, भाजपा राज में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के समर्थन में आए पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने आज कहा कि तोगड़िया भाजपा राज में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


पटेल ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस के राज में प्रवीण तोगड़िया जी सलामत थे लेकिन आज भाजपा के राज में प्रवीण तोगड़िया जी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हार्दिक और कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को तोगड़िया से अस्पताल जाकर मुलाकात की थी।

Advertisement

गौरतलब है कि तोगड़िया ने अहमदाबाद में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पुलिस उन्हें नकली एनकाउंटर में मारने साजिश कर रही थी। उन्होंने भावुक होकर कहा था कि उन्हें राम मंदिर, किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और गौहत्या पर कानून बनाने जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की भी तैयारी की जा रही है।

इससे पहले तोगड़िया सोमवार को अचानक गायब हो गए थे और बाद में एक अस्पताल में भर्ती मिले थे। उनके गायब हो जाने के बाद कई जगह पर विहिप कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार भी किया था।

TAGS: Pravin, togadia, unsafe, bjp, hardik, patel
OUTLOOK 17 January, 2018
Advertisement