Advertisement
17 June 2022

पैगंबर मुहम्मद विवाद: नूपुर शर्मा को समन सौंपने के लिए मुंबई पुलिस पहुंची दिल्ली, पांच दिनों से डाल रखा है डेरा

FILE PHOTO

मुंबई पुलिस की एक टीम पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ जांच के सिलसिले में दिल्ली में है। पाइधोनी पुलिस थाने की टीम पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में है क्योंकि उसे पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच के अन्य पहलुओं पर गौर करने के लिए शर्मा को समन सौंपने की जरूरत है।

नुपूर शर्मा के खिलाफ एक टीवी न्यूज चैनल डिबेट के दौरान दिए गए बयानों के सिलसिले में 28 मई को पाइधोनी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि 25 जून को सुबह 11 बजे बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें पाइधोनी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया है। अधिकारी ने कहा कि उसे बयान दर्ज करने के लिए 25 जून को सुबह 11 बजे पाइधोनी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया है।

महाराष्ट्र के गृह विभाग का कहना है कि बीजेपी से निलंबित की गई प्रवक्ता शर्मा का पता नहीं चल पा रहा है। विभाग का कहना है कि पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, 'यह सच है। महाराष्ट्र पुलिस के प्रयास जारी हैं और दिल्ली पुलिस को भी मदद करनी चाहिए।'

Advertisement

एक टीवी डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। उनके बयान का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा गया था। कतर, पाकिस्तान, ईरान, इराक समेत कम से कम 14 देशों ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, पार्टी ने इस पर कार्रवाई की  और शर्मा को निलंबित कर दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 17 June, 2022
Advertisement