Advertisement
28 July 2017

स्मृति ईरानी ने पकड़ी पीटीआई की चूक, फोटोग्राफर की सेवाएं समाप्त

पीटीआई ने चैन्ने बाढ़ को बताया अहमदाबाद, स्मृति ने लगाई फटकार

पीटीआई ने कल अहमदाबाद में हो रही भीषण बारिश से संबंधित एक फोटो जारी किया था। बारिश के पानी से भरे एयरोप्लेन हैंगर की इस फोटो को हिंदी-अंग्रेजी के कई प्रतिष्ठित अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। लेकिन बाद में पता चला कि यह तस्वीर 2015 में चेन्नई में आई बाढ़ की थी। 

इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्मृति ईरानी ने ट्ववीट कर पीटीआई से पूछा कि चेन्नई की फोटो को गुजरात की फोटो बताकर क्यों पेश किया जा रहा है। यह कैसे हुआ इस पर पीटीआई को स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

स्मृति ईरानी के ट्ववीट के जवाब में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी कहा, "हमें अफसोस है कि ऑल इंडिया रेडियो ने अहमदाबाद की इस गलत फोटो को उठाया। इस मामले में हम कार्रवाई करेंगे।"

Advertisement

सूत्रों के अनुसार पीटीआई ने गलत फोटो जारी करने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। 



अपनी भूल का अहसास होने पर पीटीआई ने तुरंत खेद व्यक्त करते हुए संबंधित फोटोग्राफर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। 


TAGS: PTI, smriti irani, पीटीआई, स्मृति ईरानी
OUTLOOK 28 July, 2017
Advertisement