Advertisement
18 February 2018

बच्चों को पास होने का तरीका 2 घंटे तक बताते हैं, घोटाले पर 2 मिनट भी नहीं बोलते मोदी: राहुल

File Photo

पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। राहुल ने एक ट्वीट के जरिए घोटाले पर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा पास करने का तरीका 2 घंटों तक बताते हैं, लेकिन 22,000 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले पर वह 2 मिनट भी नहीं बोलते हैं।' इसके साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मिस्टर जेटली भी छिपे हुए हैं। एक दोषी के तरह व्यवहार करना बंद करिए और मामले पर कुछ बोलिए।' इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसता हुआ हैशटैग #ModiRobsIndia भी दिया है।


 

गौरतलब है कि इससे पहले भी बैंकिंग घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा था। राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, 'घोटालेबाजों के भागने का फॉर्म्युलाः La(Mo) + Ni(Mo) --Na(Mo)---> Bha(Go)।  गुरुवार को भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ दावोस में नीरव मोदी की ग्रुप फोटो को लेकर निशाना साधा था।

पीएनबी घोटाले को लेकर न सिर्फ राहुल गांधी ही बल्कि तमाम विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साध रहीं हैं।

TAGS: Rahul Gandhi, again Attack, PM Modi, On PNB Scam
OUTLOOK 18 February, 2018
Advertisement