Advertisement
12 December 2016

राहुल गांधी अटेंशन सीकिंग डिसॉर्डर से ग्रस्त : भाजपा

गूगल

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने भाषा से कहा कि टीआरपी के लिए आजकल राहुल गांधी बेहद निम्न स्तर के बयान देने लगे है। उनकी यह मनोदशा दर्शाती है कि वे अटेंशन सीकिंग डिसॉर्डर से ग्रस्त हो गए हैं जो आम तौर पर कम उम्र में होता है। लेकिन अगर 48 वर्ष की आयु में भी राहुल इस डिसॉर्डर से ग्रस्त हैं तो उन्हें निश्चित रूप से स्वास्थ्य लाभ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष को यह समझ लेना चाहिए कि मोदी सरकार देश में लम्बे समय तक शासन करने वाली है। नरेन्द्र मोदी आम लोगों के प्रधानमंत्री हैं और आम लोगों से जुड़े रहते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा था और मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिए कृतसंकल्प है। शर्मा ने कहा,  देश और गांव-गरीब के विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक है। भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिए जो भी प्रभावी कदम उठाने होंगे... मोदी सरकार उन कदमों को उठायेगी, चाहे कोई कितनी भी आलोचना क्यों न करे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि भ्रष्टाचार देश के विकास में बड़ी बाधा है। राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी जिक्र किया था कि विकास के लिए जारी किये गए एक रूपये में से केवल 10 पैसा ही लोगों तक पहुंचता है।

भाषा

TAGS: राहुल गांधी, भाजपा
OUTLOOK 12 December, 2016
Advertisement