सोनिया गांधी की तबियत के बारे में बोले राहुल, मां अब पहले से बेहतर, चिंता की कोई बात नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए उनके बेटे और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनके पेट में दिक्कत थी और अब वह पहले बेहतर हैं।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला दौरे पर गईं थीं, लेकिन अचानक अस्वस्थ महसूस करने के बाद वह शुक्रवार को दिल्ली वापस लौट आईं, जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पेट में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वह पहले से बेहतर हैं। चिंता की कोई बात नहीं वह अब काफी बेहतर हैं। अपार प्यार और कंसर्न के लिए शुक्रिया।
Ma was in Shimla & caught a stomach bug so we got her back. Nothing to worry, she's much better. Thanks for the tremendous love and concern.
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 27, 2017
अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया था कि सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें (सोनिया गांधी) शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में परेशानी थी और निगरानी रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है।