Advertisement
21 March 2018

कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा

File Photo

फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन को इसकी वजह माना जा रहा है।  कांग्रेस में पिछले दो दिनों में ये तीसरा इस्तीफा है। इससे पहले गुजरात और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है।

राज बब्बर को 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली थी। माना जा रहा है कि अब राज बब्बर की जगह कांग्रेस किसी ब्राह्मण चेहरे को लाएगी।

कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथों में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की विदाई तय मानी जा रही थी। सूबे के बदलते सियासी समीकरण में राज बब्बर फिट नहीं बैठ रहे थे। प्रदेश की राजनीति फिर एक बार जातीय समीकरणों की तरफ लौटती दिख रही है। ऐसे में राज बब्बर की प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई तय थी। जबकि राज बब्बर ने पिछले एक साल के अपने कार्यकाल में जमकर मेहनत की लेकिन सूबे की जातीय राजनीति के चलते कांग्रेस को वो मजबूत नहीं कर सके।

Advertisement

इस पर राज बब्बर ने कहा, 'कांग्रेस में नए बदलाव हो रहे हैं। जो भी नई जिम्मेदारी मुझे कांग्रेस अध्यक्ष देंगे, वह मैं स्वीकार करूंगा।' साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे जो कुछ भी कहना है, वो मैं कांग्रेस अध्यक्ष से कहूंगा।' 

आपको बता दें कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफे की अफवाह को खारिज कर दिया था। इस बात की अटकलें लगायी जा रहीं थी कि हाल के राज्यसभा चुनावों में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Raj babbar, up congress, president, congress
OUTLOOK 21 March, 2018
Advertisement