Advertisement
03 April 2021

मां तो मां होती है, 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए नहर में कूदी, जाने फिर क्या हुआ

राजस्थान के कोटा में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में 5 साल का बच्चा खेलने के दौरान 40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिर गया। बच्चे को गिरता देख मां ने भी पलक झपकते ही नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि आसपास लोग थे और नहर में पानी कम था। लोगों ने मां और मासूम को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है, जबकि मां के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, कांस्टेबल किशन गोपाल ने बताया कि सकतपुरा की रहने वाली रुबीना 5 साल के बेटे के साथ शनिवार दोपहर 1 बजे कुन्हाड़ी क्षेत्र में पंप हाउस के पास नहर की ओर लकड़ी काटने गई थी। तभी वहां खेल रहा बच्चा फिसलकर 40 फीट की ऊंचाई से नहर से गिर गया। बच्चे को गिरता देख रुबीना चिल्लाई और खुद भी नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग नहर की ओर दौड़ें। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुचे पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया है।

महिला का घर पास में ही था तो मौके पर उसके पिता और पति भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को करीब 40 मिनट बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। गर्मी के कारण हाल में नहरों में प्रवाह बंद कर दिया गया है जिसके कारण नहर में केवल घुटनों तक पानी था, बावजूद इसके मां-बेटे को मामूली चोटें आई हैं।

Advertisement

कांस्टेबल किशन गोपाल यादव के मुताबिक, दोपहर 1 बजे महिला व बच्चे के नहर में गिरने की सूचना पर सिपाही संजय के साथ मौके पर पहुंचा। नहर में पानी कम होने से दोनों (मां और बच्चा) साफ नजर आ रहे थे। तुरंत रस्सी मंगवाई गई क्योंकि, नहर बहुत गहरी थी। महिला का पति नहर में उतरा। इस दौरान आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़कर आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से रस्से व सीढ़ियों के सहारे पहले बच्चे को फिर मां को बाहर निकाला। इस दौरान निगम की गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही की नहर में केवल घुटनों तक पानी था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। महिला के हाथ में ज्यादा चोट लगी है। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 03 April, 2021
Advertisement