Advertisement
04 August 2016

राजनाथ सिंह की नजर में बापू और वाजपेयी एक समान

राजनाथ सिंह की नजर में बापू और वाजपेयी एक समान | google

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘आजादी के पूर्व और बाद के काल में भारत में महात्मा गांधी को लोगों के बीच जिस तरह का सम्मान मिला उसी तरह वाजपेयी जी का भी सम्‍मान होता रहेगा। राजनाथ ने कहा कि अगर आप आजाद भारत की राजनीति को देखें तो वाजपेयी, महात्मा गांधी की तरह की शख्सियत हैं, आने वाली कई पीढियां उनका सम्मान करेंगी।’ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में वीडियो संदेश में यह टिप्पणी की, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की ‘हार नहीं मानूंगा- एक अटल जीवन गाथा’ किताब का विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और जया जेटली, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ लेखक-पत्रकार विजय त्रिवेदी मौजूद थे। दक्षेस गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान रवाना होने से पहले सिंह ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल में भारत के आर्थिक संकट से प्रभावित नहीं हो, यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और भारत की बढ़ती ताकत से दुनिया को अवगत कराने तथा पोखरण में परमाणु परीक्षण कराने के लिए वाजपेयी की प्रशंसा की। भाषा एजेंसी 
 

 

TAGS: महात्‍मा गांधी, राजनाथ सिंह, अट‍ल बिहारी वाजपेयी, राष्‍ट्रपिता, पोखरण, आर्थिक विकास, atal bihari vajpayee, rajnath singh, bapu, nation father
OUTLOOK 04 August, 2016
Advertisement