Advertisement
06 August 2018

राज्यसभा उपसभापति चुनाव में जेडीयू सांसद हरिवंश होंगे एनडीए के प्रत्याशी

ANI

एनडीए की ओर से जेडीयू सांसद हरिवंश राज्यसभा उपसभापति उम्मीदवार हो सकते हैं। राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव इसी सप्ताह नौ अगस्त को होगा और इसके लिए आठ अगस्त बुधवार तक नामांकन किए जा सकते हैं। सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा में इस आशय की घोषणा की। 

हरिवंश इससे पहले हिंदी अखबार प्रभात खबर के संपादक रह चुके हैं। अप्रैल, 2014 में राज्यसभा के लिए बिहार से चुने गए थे, उनका कार्यकाल अप्रैल, 2020 में पूरा होगा।  हरिवंश का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में 30 जून, 1956 को हुआ था बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और झारखंड की राजधानी रांची में आवास है।

उन्होंने कहा कि सदन के उप सभापति का चुनाव नौ अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। इसके लिए नामांकन आठ अगस्त, बुधवार 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तय सीमा के बाद कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajya Sabha, deputy chairman, 9 august, harivansh, nda
OUTLOOK 06 August, 2018
Advertisement