Advertisement
24 August 2025

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

अयोध्या के पूर्व राजपरिवार के वंशज और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार रात लगभग 11 बजे निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मिश्र के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Advertisement

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति!"

कुछ महीने पहले उनके पैर में चोट लगी थी और उसका ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद से उनकी सक्रियता पहले जैसी नहीं रही। इसके बावजूद वह शहर और श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े कामों में रुचि लेते रहे। कुछ दिन पहले उनकी स्पाइन का भी ऑपरेशन हुआ था और हाल ही में वह लखनऊ से चेकअप करवाकर लौटे थे। परिवार के मुताबिक, शनिवार रात अचानक उनका ब्लड प्रेशर गिर गया और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सके।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास से जुड़ी अहम भूमिका

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद जब न्यास का गठन हुआ, तो अयोध्या के कमिश्नर ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पहला चार्ज उन्हें ही सौंपा था। राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने अहम योगदान दिया था। वह श्री प्रताप धर्म सेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहे।

राजनीति और रिश्तों में भी मजबूत पकड़

विमलेंद्र जी को अयोध्या में लोग प्यार से "राजा साहब" कहते थे, उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी और नेता उनके करीबी माने जाते थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अयोध्या लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। उनके बेटे यतींद्र मोहन प्रताप मिश्र मशहूर संगीत अध्येता और कवि हैं। यतींद्र को उनकी किताब ‘लता सुर गाथा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

 

 

TAGS: Ram Mandir Trust member, Vimlendra Mohan Pratap Mishra, passes away, CM Yogi Adityanath, expresses grief
OUTLOOK 24 August, 2025
Advertisement