Advertisement
13 February 2018

विहिप की राम राज्य रथ यात्रा शुरू, अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी

विहिप की राम राज्य रथ यात्रा शुरू, अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी

विश्व हिंदू परिषद की राम राज्य रथ यात्रा आज अयोध्या से शुरू हुई। अयोध्या से चलकर रामेश्वरम तक जाने वाली 41 दिनों की यह यात्रा छह राज्यों से होकर गुजरेगी।

राम राज्य रथ यात्रा को शाम में कारसेवकपुरम से रवाना हुई। कारसेवकपुरम में ही विश्व हिंदू परिषद ने 1990 में वर्कशॉप बनाया है जहां प्रस्तावित राम मंदिर के लिए पिलर तरासने का काम होता है।

इस यात्रा के दौरान केरल के पूर्व नौकरशाह आचार्य मन्नादी हरि मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि रामराज्य की हमारी अवधारणा पूरी तरह समावेशी है। हरि के अनुसार अयोध्या से रामेश्वरम तक की यात्रा के दौरान 196 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

यह यात्रा आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र की सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें विहिप और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग भी शामिल होंगे। एक टाटा मिनी ट्रक को रथ का रूप दिया गया है और यह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा इस साल चुनाव होने वाले राज्य कर्नाटक से होकर गुजरेगी।

TAGS: Ram, temple, rathyatra, ayodya, rameswaram
OUTLOOK 13 February, 2018
Advertisement