Advertisement
10 July 2016

मंत्री बनते ही आठवले ने मोदी सरकार को किया कटघरे में खड़ा

गूगल


गौरतलब है कि कन्हैया कुमार के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की खबरें आई थी लेकिन यह इसका कोई सही साक्ष्य नहीं मिल पाया। इसके बावजूद भी कन्हैया को हिरासत में लिया गया। आठवले ने कहा कि कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना सही नहीं था। आठवले ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जिस तरह के राजनैतिक दल की अपेक्षा रखते थे वैसा दल अब तक खड़ा नहीं हो पाया।
हाल ही में आठवले को मोदी सरकार ने केंद्र में राज्यमंत्री बनाया है ताकि दलित मतदाताओं को लुभाया जा सके। आठवले का दावा है कि मुंबई नगरपालिका के चुनाव में उनके बिना किसी दल को बहुमत नहीं मिलेगा।

TAGS: रामदास आठवले, नरेंद्र मोदी, कन्हैया कुमार, देशद्रोह
OUTLOOK 10 July, 2016
Advertisement