Advertisement
04 February 2020

लोकसभा में हेगड़े के विवादित बयान पर संग्राम, कहा- 'रावण की औलाद ... नकली गांधी'

PTI

सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयान के चलते भाजपा को विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बजट सत्र के चौथे दिन मंगलवार को विपक्ष ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने हेगड़े जैसे भाजपा नेताओं को 'रावण की औलाद' तक कह दिया। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा सदस्य उनके असली अनुयायी थे। उन्होंने कांग्रेस पर "नकली गांधी" के अनुयायी होने का आरोप लगाया। विरोध में कांग्रेस के अलावा एनसीपी, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी वॉकआउट किया।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो लोग राष्ट्रपिता को गाली देते हैं वे रावण की संतान हैं। उन्होंने कहा,"आज तुम महात्मा गांधी को गाली दे रहे हो। ये रावन के औलाद हैं। राम के पुजारी कह रहे हैं, वे महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं। वे रावण के आराध्य हैं। वे भगवान राम के भक्त का अनादर कर रहे हैं।"

ये दिया विवादित बयान

Advertisement

अधीर रंजन चौधरी का यह गुस्सा हेगड़े की टिप्पणी के बाद आया है। बता दें कि पिछले दिनों बेंगलुरू में भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी पर हमला करते हुए कहा “उनके नेतृत्व में किया गया स्वतंत्रता संग्राम एक ‘नाटक’ था और इन्हें भारत में 'महात्मा' कहा जाता है। इसका मंचन अंग्रेजों की मंजूरी के साथ किया था। यह एक वास्तविक लड़ाई नहीं थी। यह एक समायोजन स्वतंत्रता थी।” जिसके बाद भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने नाखुशी जाहिर की थी और बिना शर्त हेगड़े से माफी मांगने को कहा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ravan, Ki, Aulad, Fake, Gandhi, Lok Sabha, Witnesses, Ugly, Scenes, Over, Hegde, Remark
OUTLOOK 04 February, 2020
Advertisement