Advertisement
22 August 2020

सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, अशोक लवासा की लेंगे जगह

सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे। अशोक लवासा के इस्‍तीफा देने के बाद उन्‍हें इस पद पर नियुक्‍त किया गया है। राजीव कुमार वित्त सचिव भी रह चुके हैं। बता दें कि अशोक लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा।

कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, '' संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार राष्ट्रपति ने राजीव कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।''

Advertisement

राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं।

राजीव कुमार का कार्यकाल पांच साल का होगा। सबकुछ सामान्य रहा तो 2024 का लोकसभा चुनाव राजीव कुमार के नेतृत्व में होगा। राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 है।

पूर्व वित्त सचिव और झारखंड कैडर के पूर्व आईएएस राजीव कुमार को राष्ट्रपति ने चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। राजीव कुमार चुनाव आयोग में दूसरे चुनाव आयुक्त होंगे। अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्त के पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है। मौजूदा में राजीव कुमार पीएसईबी के चैयरमैन पद पर कार्यरत हैं। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अशोक लवासा के 31 अगस्त को कार्यमुक्त होने पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। अशोक लवासा को एशियन डेवलपमेंट बैंक में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Retired Bureaucrat, Rajiv Kumar, Appointed, Election Commissioner, Place, Ashok Lavasa, झारखंड कैडर, पूर्व IAS राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त, अशोक लवासा, जगह
OUTLOOK 22 August, 2020
Advertisement