Advertisement
02 December 2020

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत, तीन महीने से थे जेल में

FILE PHOTO

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को बुधवार को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। शौविक चक्रवर्ती पर ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने का आरोप है। 

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत करीब 20 लोगों पर एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद बिक्री करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।  मामले में रिया चक्रवर्ती को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन शौविक अभी तक जेल में थे।

शौविक ने बीते दिनों कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की थी।जिसमें उन्होंने अक्तूबर में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाया था। कोर्ट ने शौविक की पहले कई बार जमानत याचिका को खारिज किया था, लेकिन अब उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के सामने दिए गए बयान को जुर्म कुबूल करना नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही उसके आधार पर किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता है।

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स का कथित मामला आया था। इस सिलसिले में एनसीबी ने मामला दर्ज किया और कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों से पूछताछ की। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल समेत कई दिग्गजों से अलग-अलग समय पर पूछताछ की।

OUTLOOK 02 December, 2020
Advertisement